फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिन्दू समाज एकजुट होगा तभी होगा विश्व का कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हिन्दू सम्मेलन
विज्ञापन

सिसवा बाजार। उदार हिंदू संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखता है। हिंदू समाज के एकजुट और संगठित होने से ही राष्ट्र एवं विश्व का कल्याण संभव है। यह बातें आरएसएस के सह विभाग प्रचारक सिद्धार्थनगर अजीत ने कहीं। सह विभाग प्रचारक क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरा महंथ स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज का एकजुट होना आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंगू प्रसाद ने कहा कि मोबाइल से घर का संस्कार को बिगड़ रहा है। विद्यार्थी, युवा, महिलाएं इसके उपयोग से मान सम्मान को भूलते जा रहे हैं। इससे पूर्व हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ भगवान जगन्नाथ मंदिर के मठाधीश महंथ संकर्षण रामानुज दास ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ किया। कार्यक्रम में भजन व लोकगीत गायक अमित अंजन ने अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को ज्योतिषमणि त्रिपाठी, कवि आलोक शर्मा, नागेंद्र मल्ल, निरंकार सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान बिर्जेश पांडेय, मोहन अग्रवाल, एडवोकेट कौशलेन्द्र सिंह, नीरज त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, अमरनाथ खरवार अमित पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें