खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/03 के पास से प्याज, चीनी, बाइक और साइकिल बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है।
असिस्टेंट कमांडेंट राम बहादुर गुरुंग ने बताया कि खनुआ बीओपी के जवान शनिवार को गश्त पर निकले थे। अभी भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/03 के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल और बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। तलाशी में प्याज पांच बोरी, चीनी दो बोरी, एक बाइक और एक साइकिल बरामद हुई। संवाद