फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो घायल

Fri, 18 Apr 2025 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धानी मार्ग पर धानी ढाला के पास शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के पिपराइच के खजवा निवासी नागेंद्र चौरसिया (40) बृहस्पतिवार को फरेंदा के एक मैरिज हाल में शादी कार्यक्रम में आए थे। जहां से पैदल वह सड़क की तरफ टहलने निकले थे। तभी धानी की तरफ से आ रही ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में लेते हुए नागेंद्र चौरसिया को रौंद दिया। घटना में नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बाइक सवार ओमप्रकाश (58) निवासी बड़वना बुजुर्ग थाना कोल्हुई व बकैनिहा नौतनवां निवासी शिवसहाय (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक व चौकी प्रभारी गंगाराम यादव मयफोर्स मौके पर पहुंच कर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, ट्रेलर पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें