फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 07 Jun 2025 08:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा नहर की पटरी पर दो बाइक सवारों में आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमे एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी संजय (28) भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा से शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने घर के लिए निकला था। अभी वह गांव से निकलकर नहर की पटरी पर पहुंचा था। तभी पिपरा खादर निवासी प्रकाश कन्नौजिया दुकान बंदकर भैंसा पुल से होते हुए अपने घर जा रहे थे। दोनों युवकों में भैंसा पुल औऱ सोहरौना राजा के बीच नहर की पटरी पर टक्कर हो गई, जिसमें संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहीं प्रकाश कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया, जबकि संजय के शव को कब्जे में लिया। संजय दो भाइयों में छोटा था। हाल ही में विदेश से घर आया था। सोहरौना राजा में ही उसकी शादी तय हुई थी। जुलाई माह में होने वाली थी। बड़ा भाई अजय भी विदेश में है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें