फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक वाहन सीज, चार वाहनों से जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। अंग्रेजी शराब की दुकानों के पास खोली गई चिखना की दुकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, आबकारी निरीक्षक गौरव चंद्र और थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने किया। इसके अलावा टीम ने सोनौली टेंपो, स्टैंड और कुंसेरवा क्षेत्र में दुकानों व वाहनों की भी गहन जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने अनियमितता पाए जाने पर एक वाहन को सीज कर दिया। इसके अलावा चार वाहनों से कुल 10,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। स्थानीय सचिन चौधरी, अभिषेक वर्मा, नंदलाल, अरविंद कुमार, छेदीलाल, सोनू, जगरनाथ ने कहा कि शराब के ठेकों के पास अनियंत्रित चिखना की दुकानों के कारण विवाद और शोरगुल की स्थिति बनी रहती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसी संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें