नौतनवा। रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं द्वारा कहीं पूजित अक्षत तो कहीं दीप वितरित कर अपनी आस्था को प्रदर्शित किया जा रहा है। ऐसे में नौतनवा तहसील के सामने स्थित एक होटल स्वामी वहां जलपान के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों के लिए राम के नाम पर चाय के साथ एक मट्ठी निशुल्क दे रहे हैं।
दुकान स्वामी शिवशंकर जायसवाल ने बताया कि भगवान राम हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक हैं। उनके सम्मान में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में यह पहल शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी तक दुकान पर पहुंचने वाले सभी ग्राहकों को चाय के साथ एक मट्ठी निशुल्क दी जाएगी। दुकान पर मौजूद ग्राहक अरुण सिंह, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, भोला श्रीवास्तव, अखिलेश उपाध्याय, जयकपीस यादव, साजन चौधरी आदि ने सराहना की। संवाद