परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल महराजगंज मुख्य मार्ग पर सेमरा चन्द्रौली के पास महराजगंज से परतावल की तरफ जा रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के शीतलापुर निवासी आशुतोष कसौधन 23 अपने मित्र छोटू 20 के साथ बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चन्द्रौली के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने आशुतोष कसौधन को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटू का इलाज कर घर भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद