सोनौली। भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले की भैरहवा पुलिस शनिवार की रात में सूचना के आधार पर एक युवक के पास से स्मैक बरामद करके कार्रवाई में जुट गई है।
डीएसपी कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि पुलिस को सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड संख्या तीन स्थित थिट अखा अस्पताल चौक के पास स्मैक के लेनदेन की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर भैरहवा स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय और रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय की संयुक्त पुलिस टीम ने संदिग्ध एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 103 ग्राम और 63 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार युवक जगदीश यादव (34), वार्ड संख्या 06, मायादेवी ग्रामीण नगरपालिका, रूपनदेही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।