फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल भेजी जा रही 90 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर पुलिस ने नेपाल भेजी जा रही दिल्ली से लाई गई 90 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दिल्ली-काठमांडू तक चलने वाली बस से शराब लाई गई थी। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने सोनौली कस्बे के बाहर ही शराब से भरे बैग को बस से उतार दिया था। इसके बाद ई-रिक्शे पर रखकर नेपाल ले जाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सख्ती से अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
सोनौली कोतवाल अजित प्रताप सिंह के अनुसार, पुलिस को भारत से नेपाल में शराब तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस सोनौली कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा चौराहे के पास गश्त कर रही थी। तभी एक ई-रिक्शा चालक बैग लेकर आते दिखा। शक के आधार पर चालक को रोककर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 90 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि शराब नेपाल भेजने की तैयारी में था।
विज्ञापन

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मकसेव निवासी वार्ड नंबर 8, मधुबन नगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें