भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल में बेलहिया बाईपास पर नेपाल बेलहिया पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान सोनौली जुगोली निवासी एक युवक के पास से 12 लाख 50 हजार नेपाली मुद्रा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान युवक मुद्रा के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाया। अग्रिम कार्रवाई के लिए युवक को पुलिस ने भैरहवा भन्सार कार्यालय को सौंप दिया है।
पुलिस इंस्पेक्टर सहायक सूचना अधिकारी बेद प्रकाश पौडेल ने बताया कि रविवार शाम बेलहिया बाईपास पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान आशी साहू निवासी सोनौली जुगौली के पास 12 लाख नेपाली मुद्रा मिली।