फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय पर बरामद वाहन व अभियुक्त के साथ पुलिस टीम। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सात मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर सात मोटरसाइकिलें बरामद कीं। चिऊटहां के पास जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित को पकड़ा। बरामद मोटरसाइकिलें जिले में विभिन्न स्थानों से चुराई गई थीं।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि रविवार की रात में पुलिस टीम ने चिऊटहां के पास जांच के दौरान फिरोज आलम निवासी सोहसा बसूली फार्म, थाना कोठीभार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की कई घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर चमनगंज पुल के पास सत्ती माई स्थान के पास जंगल में ढककर रखी गई सात मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपित चोरी की मोटरसाइकिलों को नेपाल ले जाकर बेचता था। इन दिनों भारत-नेपाल सीमा सील होने के कारण मोटरसाइकिलें नहीं ले जा सका। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। स्वाट टीम प्रभारी एवं घुघली थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें