फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतनवां के इंटर कॉलेज में सेना के हेलीकाप्टर ने किया लैंड

विज्ञापन
नौतनवां के एक इंटर कालेज में उतारा गया सेना का हेलीकॉप्टर - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नौतनवां के इंटर कॉलेज में सेना के हेलीकाप्टर ने किया लैंड
विज्ञापन

नौतनवा। नगर के नौतनवां इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की दोपहर में सेना के हेलीकॉप्टर ने लैंड किया। हेलीकॉप्टर किस लिए आया था, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।
जानकारी के अनुसार, जीआरडी गोरखपुर से सेना का हेलीकाप्टर नौतनवा इंटर कॉलेज में ट्रायल के लिए उतारा गया। उसे उतारने के पश्चात हेलीकाप्टर से आए अधिकारियों ने मौजूद सेना के जवानों से हेलीपैड के बारे में जानकारी ली। उसके बाद अधिकारी पुन: हेलीकाप्टर में बैठकर लौट गए। इस संबंध में सेना के आए अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सेना के अधिकारी की ओर से नौतनवां इंटर कॉलेज में हेलीकाप्टर लैंड करने के लिए अनुमति ली थी। उनका क्या कार्यक्रम है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें