फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर वीओआईपी कॉल बाइपास मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय-चीनी-नेपाली सिम कार्ड समेत कई उपकरण बरामद
विज्ञापन


सोनौली। नेपाल के रूपन्देही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका-एक स्थित बेलहिया बस पार्क क्षेत्र में पुलिस ने वीओआईपी कॉल बाइपास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारतीय, नेपाली और चीनी सिम कार्ड सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व नकदी बरामद की गई है।
रूपन्देही जिला पुलिस डीएसपी कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि लंबे समय से निगरानी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे जिला पुलिस कार्यालय तथा इलाका पुलिस कार्यालय बेलहिया की संयुक्त टीम ने न्यू मुक्ति होटल एंड रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में छापेमारी की। यहां से गोरखा जिले के चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका-4 निवासी 62 वर्षीय त्शेरिंग गुरुंग को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के कमरे से वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल बाइपास में इस्तेमाल होने वाले दो सिम-कनेक्टेड डिवाइस, एक वर्ल्डलिंक 2जी/5जी राउटर, एक वाई-फाई 6 प्लस 4जी/5जी राउटर, तीन मोबाइल फोन, 12 वोल्ट का बैटरी पैक, एक इन्वर्टर, एक मल्टीप्लेक्स बूथ, 56 भारतीय सिम कार्ड, 38 नेपाली एनसेल सिम कार्ड, एक एनटीसी सिम कार्ड, तीन चीनी सिम कार्ड, नेपाली और भारतीय मुद्रा, नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, भारतीय मतदाता पहचान पत्र तथा नेपाली ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए। युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रूपन्देही जिला न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी की हिरासत अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें