फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगली सूअर के शिकार में एक गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी रेंज के अंतर्गत अवैध शिकार की कोशिश कर रहा शिकारी वन विभाग की घेराबंदी में फंस गया। बुधवार को धगरहवा प्रथम बीट के जंगल में जंगली सूअर का अवैध शिकार कर उसे लेकर जा रहे कुछ लोगों पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी को मय शिकार मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी घने जंगल व झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल क्षेत्र में अवैध शिकार की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पकड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुशांत त्रिपाठी के देखरेख में टीम ने तत्काल जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान धगरहवा प्रथम बीट में एक समूह जंगली सूअर का शिकार कर उसे ठिकाने लगाने की फिराक में था। 8टीम को देखते ही शिकारी भागने लगे, लेकिन वन कर्मियों ने पीछा कर एक अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कथित तौर पर कन्हैया वर्मा निवासी पकड़ी नौनिया के रूप में हुई है। मौके से बरामद जंगली सूअर के शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें