फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर दहेज हत्या की प्राथमिकी, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा कुआरीसती में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर निवासी कोली देवी ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री राजवती की शादी वर्ष 2023 में कुआरीसती निवासी लवकुशेद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ससुर और ननद द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की मां का आरोप है कि 31 जनवरी 2025 को ससुराल पक्ष ने राजवती की फंदे से लटकाकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़िता की मां ने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार सिंह ने बताया कि पति लवकुशेद्र, ससुर गुलाब, सास प्रभावती तथा ननद बबीता उर्फ बालिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें