फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एडीएम के आदेश पर चार माह बाद खाद गड्ढा जमीन की पैमाइश की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट कम्हरिया में खाद गड्ढा की भूमि को लेकर चल रहा विवाद
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटकम्हरिया में खाद गड्ढा की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को नौतनवा तहसील के राजस्व विभाग की टीम ने करीब चार माह बाद पैमाइश की। यह कार्रवाई एडीएम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।
विज्ञापन

मामला ग्राम सभा की आराजी संख्या 663, रकबा 0.012 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है, जिसे खाद गड्ढा की जमीन बताया जा रहा है। विवाद को लेकर मामला अपीलीय न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने राजस्व विभाग को विधिवत जांच कर नजरी नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीमांकन करते हुए अभिलेखों का मिलान किया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। पैमाइश के दौरान गांव में काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी रही। हल्का लेखपाल अंजनी पांडेय ने बताया कि मौके की जांच रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें