फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सावन के पहले सोमवार को झूमकर बरसे बदरा

Tue, 15 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सावन माह की रंगत तीन बाद हल्की बारिश से दिखने लगी है। सोमवार की सुबह बीते दिनों की तरह तपिश भरी रही और पूरे दिन लगभग चटख धूप से लोग परेशान रहे। तेज धूप के बीच हवा न चलने के कारण उमस की अधिकता से लोगों को जूझना पड़ा। लेकिन शाम चार बजे के लगभग मौसम ने करवट ली। मेहरबान हुए मेघ लगभग दो घंटे तक रुक-रुक धूप से तप रही धरा को भिगोते रहे।
विज्ञापन

हल्की बारिश के बीच ठंडी हवा चलने कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सुधार के साथ 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। सावन के महीने में शुरू के तीन दिन तक तपिश से लोग बेहाल रहे। मानसून सक्रिय होने के बाद भी बारिश न होने से किसान मायूस थे कि उत्पादन प्रभावित होगा।
वहीं तेज गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। आखिरकार मानसून देर शाम हल्की बारिश के साथ लगभग 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने ठंडक भरा सुकून दिया। शाम सात बजे के बाद हल्की बारिश का क्रम रुका जरूर, लेकिन बादल व हवा ने मौसम खुशगवार बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें