फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओली ने भारत दौरे को सार्थक बताया

Sat, 27 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। उद्योग वाणिज्य संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को भैरहवा पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने जहां अपनी भारत यात्रा में भरपूर सम्मान मिलने की बात कहते हुए दौरे को सार्थक बताया। वहीं मधेसियों से आंदोलन की जगह सरकार के साथ मिलकर देश के विकास में योगदान देने की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन


भैरहवा में ओली का एमाले कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल रंगशाला तक स्वागत रैली निकाली। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और कार्यक्रम के संबोधन में ओली ने कहा कि बंदी और हड़ताल से तरक्की रुकती है। इनसे बचकर सभी को देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

औद्योगीकरण पर जोर देते हुए कहा कि इससे विकास के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नेपाल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक कोशिशों की अपेक्षा भी जताई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री ने भैरहवा में बन रही अंतरराष्ट्रीय हवाई पट्टी को देखा और अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अर्थ मंत्री विष्णु प्रसाद, उद्योगमंत्री सोम प्रसाद पांडेय, खेलकूद मंत्री सत्य नारायण, रूपनदेही के जिलाधिकारी विष्णु प्रसाद ढकाल समेत पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें