नौतनवा। नगर स्थित अतिथि भवन में सोमवार शाम जायसवाल समाज की बैठक हुई। समाज के अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारत और नेपाल के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान नेपाल के भैरहवा जायसवाल सेवा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौदागर जायसवाल का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उमाशंकर जायसवाल ने कहा कि भारत और नेपाल मित्र राष्ट्र हैं। दोनों देशों के बीच मित्रता को और प्रगाढ़ करने के लिए समाज से जुड़े लोगों को एकजुट होकर सामाजिक, पारिवारिक और सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के जायसवाल समाज के लोगों के बीच आपसी संवाद और मेलजोल बढ़ने से सामाजिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
कार्यक्रम का संचालन गुड्डू जायसवाल ने किया। इस मौके पर संतोष जायसवाल, अविनाश जायसवाल, धर्मवीर जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, राजाराम जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, गुड्डू जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।