फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की छुट्टियां रद्द

Mon, 11 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
कोल्हुई और नाथनगर पहुंचे बड़े अफसर - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
विज्ञापन
अग्निकांड से प्रभावित गांव में प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। लगातार हो रही आग की घटनाओं पर जिलास्तरीय अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। रविवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने नाथनगर अग्निकांड के गनपत, जीता पत्नी लल्लन, सिंकू पुत्री लल्लन तथा विंद्रावती पत्नी पारस को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि चेक से प्रदान की। घायल पारस पुत्र राम अवध, कादिर आलम पुत्र मेराजुद्दीन, हबीबबुल्लाह पुत्र निसार, अमरजीत साहनी पुत्र श्यामबिहारी, मुश्ताक अली पुत्र असगर अली तथा खुर्शीद आलम पुत्र मेराजुद्दीन को चार हजार तीन सौ रुपये का सहायता दी गयी।
विज्ञापन


कादिर एवं खुर्शीद परसामीर के है तथा नाथनगर ननिहाल आए थे। एडीएम कृपाशंकर पांडेय ने बताया कि नाथनगर में लगभग 375 घर, पैकौली में 71 घर तथा रानीपुर मझौवा में 60 घर जले हैं। परिवारों को पका भोजन दिया जा रहा है। साथ ही, लाई, चना बिस्किट भी बांटे जा रहे हैं। नाथनगर में दो पानी का टैंकर भी लगाया गया है। छाया के लिए नाथनगर के लोगों में पॉलिथीन भी बांटी गई। 

आए दिन हो रही आग की घटनाओं के कारण डीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से  निरस्त कर दिया है। कहा है कि सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत कर्मचारी तथा ग्राम्य स्तरीय  कर्मचारी कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहें और अग्निकांड की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। 
विज्ञापन


सीडीओ को भेजे गए पत्र में कहा है कि अग्निकांड के मद्देनजर सभी बीडीओ अपने ब्लॉक मुख्यालय पर रहें। साथ ही सभी ग्राम्य विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सफाई  कर्मी, आंगनबाड़ी कर्मचारी कार्य स्थल पर उपस्थित रहें। सूचना पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटें। सीएमओ को दिए निर्देश में कहा कि अग्निकांड  से पीड़ित या प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराएं। 

डीएम ने कहा है कि सभी चिकित्सक, चिकित्सा प्रभारी, पीएचसी, सीएचसी के डाक्टर एवं अन्य स्टाफ के अपने कार्य स्थल पर 24 घंटे उपलब्ध रहें। एएनएम, आशा एवं  अन्य ग्राम्य स्तरीय स्वास्थ्य कर्मी कार्यस्थल पर रहें। मुख्य पशु  चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि अग्निकांड के मद्देनजर सभी पशु  चिकित्सालय नियमित खुले तथा डाक्टर एवं अन्य स्टाफ कार्य स्थल पर मौजूद  रहकर प्रभावित पशुओं का इलाज करें। इस दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता  सुनिश्चित करायी जाए। बीडीओ को भेजे गए पत्र में डीएम ने सख्त हिदायत दी  है। निरंतर ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थित रहकर अग्निकांड से प्रभावित लोगों को  बचाव एवं राहत पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें