अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ के सदस्यों ने शनिवार को धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक पर शोषण का आरोप लगाया। मांग की है कि मानदेय सीधे खाते में भेजे जाएं।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि रसोइयों को आए दिन ग्रामप्रधान और प्रधानाध्यापक परेशान करते हैं। निकालने की धमकी देते रहते हैं। अगर प्रशासन के लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो इस पर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला अध्यक्ष बिन्दू देवी ने कहा कि वेतन न मिलने से रसोइयों की दिक्कतें बढ़ी हैं। कहा कि पाल्य एवं संख्या के आधार पर किसी भी विद्यालय से न निकाला जाए। डीएम अथवा बीएसए के अनुमति पर ही कोई कार्रवाई हो।
मानदेय के लिए रसोइयों का फॉर्म भरने की व्यवस्था खत्म की जाए। मानदेय मनरेगा के समान पांच हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। जिला के महसचिव ने कहा कि सरकार हमें प्रधान और प्रधानाध्यापक से बचाते हुए वेतन को सीधे तौर पर खाते में भेजे। इस दौरान जवाहर कन्नौजिया, विजय लाल, हरिशंकर तिवारी, मनोज राव, कौशिल, शिवसागर, दिलीप गौड, बलुवाही दीनानाथ, आरती देवी सुभावती, कमालावती, इखरावती आदि रहे।