फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क निर्माण के मांग की जांच करने पहुंचे अधिकारी

Thu, 30 Nov 2023 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। बृहस्पतिवार को सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रेमनारायण पासवान बागापार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग का भौतिक निरीक्षण किया और जांच रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बागापार के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देखकर बागापार-महराजगंज मुख्य मार्ग से निकला लिंक मार्ग जो कई गांव को जोड़ती है। ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई थी कि बागापार के टोला बरगदवा, विशुनपुरवा, बेलहिया, दलित बस्ती आदि टोले को जोड़ने वाली सड़क जर्जर एवं कच्ची है। बरसात के दिनों में इस सड़क से आने-जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क को पिच कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रेमनारायण पासवान एवं भूमि संरक्षण विभाग के सहायक इंस्पेक्टर रोहित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की स्थिति देखी। सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रेमनारायण पासवान ने बताया कि जांच रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी सदर को सौंप दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें