फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखेंगे अधिकारी
विज्ञापन

महराजगंज। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों की जवाबदेेेही को तय की गई है। जिले के चिह्नित तीन अति संवेदनशील थानों में प्रशासनिक व पुलिस के दो-दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 14 संवेदनशील थानों में एक प्रशासनिक व एक पुलिस के जिम्मेदारों को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अति संवेदनशील थाने सदर कोतवाली, श्यामदेउरवा व कोठीभार में दो प्रशासनिक व दो पुलिस के जिम्मेदारों को तैनात किया गया है। 14 संवेदनशील पनियरा, घुघली, निचलौल, चौक, ठूठीबारी, सोहगीबरवा, नौतनवा, परसामलिक, बरगदवा, सोनौली, फरेंदा, कोल्हुई, बृजमनगंज व पुरंदरपुर थानाक्षेत्र मेें एक प्रशासनिक व एक पुलिस विभाग के जिम्मेदारों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। अप्रिय स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष में इनकी हुई तैनाती
कलेक्ट्रेट में बने नियंत्रण कक्ष में आठ-आठ घंटे के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद्र पासवान को तैनात किया गया है। ये सभी 17 मार्च से पर्व की समाप्ति तक अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें