फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगी

Sun, 25 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के चौथे चरण के निर्वाचन के व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने 29 अक्टूबर के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये नौतनवा एवं लक्ष्मीपुर ब्लाक के लिये 5-5 जिलास्तरीय अधिकारी की ड्यूटी लगाया है।  
इन अधिकारियोें को भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा कि उम्मीदवार की सूची चुनाव चिंह्न, मतपत्रों की सही पैकेटिंग, मतदाता सूची, स्टेशनरी, पीठासीन डायरी, मतपत्र लेखा, आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों उपस्थिति, अनुपस्थित कार्मिक के विरुद्ध एफआईआर कराना एवं बूथ संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा में पीडी आरएम उपाध्याय के साथ डीपीआरओ, जिला बचत अधिकारी बृजेश यादव, अजात शत्रु शाही, युवा कल्याण अधिकारी बीके मोहन, बीडीओ तैनात किये गये है।
लक्ष्मीपुर में जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाहा के साथ उपायुक्त मनरेगा अशोक मौर्या, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक पाण्डेय, उप कृषि निदेशक एचएम सिंह, बीडीओ विवेकानन्द मिश्र को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें