फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैरहाजिर करने पर कार्यालय सहायक पर चेयरमैन से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। नगर पंचायत पनियरा में शुक्रवार को गैरहाजिर करने पर कार्यालय सहायक पर चेयरमैन के साथ अभद्रता का आरोप है। आरोप है कि कार्यालय सहायक ने चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली भी दी। मौके पर मौजूद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन

चेयरमैन के अनुसार उन्होंने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
चेयरमैन ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर हाजिरी रजिस्टर देखा तो कार्यालय सहायक रजिस्टर पर हस्ताक्षर बना कर लापता था। जब वह एक-डेढ़ घंटे बाद फिर कार्यालय पहुंचे तब भी वह कार्यालय में नहीं मिला। इस पर उन्होंने रजिस्टर में कार्यालय सहायक को गैरहाजिर कर दिया। इसके बाद वह वार्ड 10 में छठ घाटों का निरीक्षण करने चले गए।
कुछ देर बाद जब वह वहां पहुंचे तो कार्यालय सहायक गुस्से में अपशब्द बोलने लगा। मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पर आए थे। अपनी-अपनी बात रखी और फिर उठ कर चले गए। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें