फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑफिस से अप्रूवल अनिवार्यता समाप्त, मिलेगा टैब व लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लाइसेंस अप्रूवल के लिए एआरटीओ व आरआई अब बिना ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। वह घर बैठे ही डिजिटल सिग्नेचर से न सिर्फ अप्रूवल दे सकेंगे। इसके साथ ही विभिन्न डिजिटल प्रपत्रों के कार्य घर से कर सकेंगे। इसके लिए एआरटीओ को लैपटॉप तो आरआई को उच्च क्षमता का टैब दिया जाएगा। इससे यह कहीं से भी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की लगभग सभी सेवाएं अब ऑनलाइन हैं। डीएल, आरसी से लेकर प्रदूषण, बीमा, फिटनेस जैसे प्रपत्रों पर डिजिटल सिग्नेचर आरआई और एआरटीओ के जिम्मे है। अप्रूवल देने के साथ डिजिटल हस्ताक्षर के लिए अबतक ऑफिस पहुंचकर अप्रूवल की अनिवार्यता है। लेकिन अवकाश या मीटिंग इत्यादि में जाने पर अचानक लोड बढ़ जाते जिसे निपटाने में समय अधिक लगता। समस्या को देखते हुए परिवहन आयुक्त की तरफ से ऑफिस पहुंचने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें