फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौबे निवासी चन्द्रपति सिंह (58) 18 दिसंबर को शाम लगभग 4:15 बजे परतावल बाजार से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जब वे परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर चौबे जाने वाले मोड़ के पास जयनाथ टाइल्स के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चंद्रपति सिंह सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें