फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिरों में चढ़ाई चुनरी, ममता भरे छांव की लगाई अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी तिथि पर देवी मंदिरों में आस्था के ज्वार ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर रखा। महागौरी स्वरूप का दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने माता को नारियल चुनरी चढ़ाकर ममतामयी छांव के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर रही कि मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों को नियंत्रण में पसीने छूट गये। सुबह तीन बजे से लेकर देर रात तक श्रद्धालु देवी मंदिरों में चढ़ावा अर्पित कर माथा टेकने पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी तिथि में आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड रही। पैदल और सड़क मार्ग के वाहनों और रेल सेवा के जरिये भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संख्या अधिकता के कारण सिर्फ मंदिर परिसर में ही नहीं, बल्कि यज्ञशाला, धर्मशाला और प्रसाद विक्रेताओं की दुकानें खचाखच भरी मिलीं। श्रद्धालुओं ने अपनी- अपनी सुविधा के मुताबिक माता का दर्शन कर चढ़ावा अर्पित किया। यहां कन्यापूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। चौक के सोनारी देवी मंदिर, बनैलिया मंदिर नौतनवां, कुड़ियां माता मंदिर में मेले जैसी स्थित बनी रही। मुख्यालय कै दुर्गा मंदिर में भोर से लेकर देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किया। कोतवाली के निकट स्थित मंदिर में शोभन योग में दोपहर 12 से एक बजे के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने कन्यापूजन कार्यक्रम करते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें