फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मायके गई महिला के मकान पर कब्जा

Fri, 30 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपना मकान बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि कुछ दबंगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत दर्जनों लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुड़वा उर्फ मुड़कटिया की रहने वाली माया देवी का आरोप है कि उसके मकान पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उसने बताया कि वह कुछ दिनों पहले मायके गई थी। घर के मुख्य द्वार पर ताला बंद था। इसी बीच गांव के दबंगों ने मकान पर कब्जा कर लिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान लालमन समेत छोटेलाल, गनपत, रामविजय, रवि, विशाल, प्रिंस, अंबिका, मुनीब, त्रिजोगी पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें