संवेदनशील इलाकों व इबादतगाहों पर तैनात रही पुलिस , 219 मस्जिदों व 310 ईदगाहों पर नमाज अदा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर ईद की नमाज शांति पूर्वक तरीके से अदा की गई। सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल रही। संवेदनशील इलाकों व इबादतगाहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती गी गई थी। 219 मस्जिदों व 310 ईदगाहों पर नमाज अदा की गई।
महराजगंज के नूरी जामा मस्जिद में (ईद-उल-अजहा) की नमाज 7:30 बजे इमाम कारी इरशाद बकरीद की अदा कराई। मिठौरा में बकरीद की नमाज 7:30 बजे इमाम मौलाना समसुद्दीन, जगदौर में नमाज आठ बजे इमाम कमरुज्जमा, सिंदुरिया में नमाज 7:30 बजे इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन ने नमाज अदा कराई। पकड़ियार बुजुर्ग में ईद की नमाज सात बजे इमाम मौलाना महबूब, परसा चक गोबरही में ईद की नमाज आठ बजे इमाम मौलाना मोइनुद्दीन ने बकरीद की नमाज अदा कराई। पतरेंगवा में बकरीद की नमाज आठ बजे इमाम मौलाना मोहम्मद जमालुद्दीन मिस्बाही, लेदवा में 7:30 बजे इमाम मौलाना दिलहोदा बकरीद की नमाज अदा कराई।
नौतनवां कस्बे के परसोंहिया जामा मस्जिद के पास स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को मौलाना असलम ने नमाज अदा कराई। मधुबनवा ईदगाह में मौलाना अब्दुल्लाह ने नमाज अदा कराई। भुंडी बाईपास ईदगाह पर मौलाना अमरूल हसन कासमी ने नमाज अदा करते हुए मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। ठूठीबारी कस्बे के ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा की गई। परतावल, निचलौल, मिठौरा, घुघुली, सिसवा बाजार, फरेंदा एवं सदर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-चैन की दुआ की। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद-उल -अजहा की मुबारक दी। उसके बाद जानवरों की कुर्बादी दी गई।
...
बकरीद की नमाज के दौरान अधिकारी रहे सतर्क
बकरीद के त्योहार पर डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जिले के प्रमुख चौराहों, ईदगाहों व मस्जिदों आदि का भ्रमण शांति व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि 18 थानों में हालात पर नजर रखने व पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई थी।