फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महोत्सव में चमक बिखेरेंगे 15 से अधिक जिलों के ओडीओपी उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक से तीन अक्तूबर तक जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर में होना है महराजगंज महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक से तीन अक्तूबर तक होने वाले महराजगंज महोत्सव में 15 से अधिक जिलों के एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत चयनित उत्पाद चमक बिखेरेंगे। सभी जिलों के उत्पादों को लगाने के लिए उद्योग विभाग की ओर से स्टाॅल भी आवंटित किए जाएंगे।
महराजगंज महोत्सव को खास बनाने के लिए कार्यक्रम कराने के साथ-साथ अन्य सभी तैयारियों पर जोर है। एक तरफ जहां स्थानीय व नामचीन कलाकारों के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है तो दूसरी तरफ स्टाॅल आवंटन पर भी जोर दिया जा रहा है। स्टाॅल के आवंटन के तहत पिछली बार की तरह इस बार भी प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित उत्पादों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भदोही की कालीन व फिरोजाबाद की चूड़ी होगी आकर्षण का केंद्र
इस बार महोत्सव में लगने वाले स्टाॅल में भदोही की कालीन, फिरोजाबाद की चूड़ी, सीतापुर की दरी, गोरखपुर का टेराकोटा, देवरिया का सजावटी सामान, प्रतापगढ़ का आंवले से बने उत्पाद, वाराणसी की साड़ी, आजमगढ़ की सिल्क साड़ी, मऊ की जरी-जरदोजी, लखनऊ का जरी व बस्ती का हैंडीक्राफ्ट आदि शामिल है।
विज्ञापन


महराजगंज महोत्सव में एक जनपद एक उत्पाद के स्टाॅल को लगवाने की दिशा में पहल की जा रही है। 15 से अधिक जिलों ने स्टाल लगाने की सहमति दे दी है, शेष जिलों से भी सहमति लेने का प्रयास जारी है।
अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें