फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के बाद भी नहीं मिल रही बिजली

Fri, 09 Oct 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्रामीणों को मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वह भी ऐसे समय की उस समय उस बिजली की कोई आवश्यकता नहीं है। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली सप्लाई की जा रही और रात में 12 बजे से एक बजे तक।
विज्ञापन

इस तीन घंटे की सप्लाई में विभाग 6 बार कटौती करता है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
क्षेत्र के फुलवरिया, गिदहा, सिसवा राजा, गौनरिया, सोहरौना, ईमिलिया, गिदहा परसा, शिकारपुर, दरौली, रजवल, करमहा, पिपरा बाबू आदि दर्जनों गांवों के लोगों ने बताया कि बीते लगभग दो-तीन वर्षों से गांव में बिजली बहुत कम मिल रही है। बिजली का बिल हर दो महीने पर जमाया कराया जाता है। उन्होंने बताया कि बिना बिजली सप्लाई दिये हम लोग अपने पसीने की कमाई को बेंच कर बिल जमा करते है।
उसके बाद भी बिजली ठिक ढ़ग से नहीं मिल रही है।
करमहा के नगीना, पारस मिश्रा, सुदर्शन वर्मा, लम्बू विश्वकर्मा, नासिर अली, अली हसन आदि लोगों ने बताया कि जिस तरह से विद्युत विभाग बिजली सप्लाई कर रहा उससे कोई फायदा नहीं है। यही स्थिति रहा तो वह दिन दूर नहीं है कि ग्रामीण एकत्रित होकर बिजली विभाग का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने 12 घंटे बिजली सप्लाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें