इस दौरान वहां मौजूद भारतीय चालकों पर भी हमला किया गया।
इस हमले की चपेट
में आकर छह चालक जख्मी हुए हैं। हमले की चपेट में आकर जख्मी होने वालों में
शामिल जिंद (पंजाब) के ट्रक चालक बलजीत सिंह भीड़ से बचते-बचाते सीमा पार
करके सोनौली पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पहले से नेपाल गई गाड़ियों में से
अभी करीब 25 वहां कस्टम दफ्तर के आसपास मौजूद हैं। एसडीएम नौतनवा विक्रम
सिंह ने बताया नेपाल में मौजूद भारतीय चालकों की सुरक्षा को लेकर वहां के
अफसरों से संपर्क साधा जा रहा है।