महराजगंज। लोकसभा चुनाव की सामान्य प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सापरा और पुलिस प्रेक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा द्वारा मंगलवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल और सूचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्ट्रांग रूम, इवीएम वेयर हाउस, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
प्रेक्षकगण ने कलक्ट्रेट परिसर में विधान सभावार स्ट्रांग रूम को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम आदि की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी आदि को देखा। इसके उपरांत दोनों प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टी रवानगी और मतगणना स्थल को भी देखा। साथ ही ईवीएम के प्रेषण और प्राप्ति की व्यवस्था की भी जानकारी जिलाधिकारी अनुनय झा ने ली। उन्होंने पोलिंग पार्टी रवानगी के समय आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
प्रेक्षकगण ने निर्वाचन तैयारी पर संतोष व्यक्त किया और जिलाधिकारी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकगण ने अभिलेखागार और सभागार को भी देखा और अभिलेखों के व्यवस्थित रख रखाव व सभागार की साज सज्जा पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।