फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण का संकल्प लिया

Mon, 07 Dec 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पर शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर राम जन्मभूमि आंदोलन समिति के अध्यक्ष रहे गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक रहे स्व. अशोक सिंहल को याद किया।
विज्ञापन

जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए हिन्दू नौजवानों व राष्ट्र भक्तों ने छह दिसंबर को वीरता का परिचय देते हुए गुलामी के प्रतीक ढांचे को ध्वस्त कर श्रीराम में गहरी आस्था का परिचय दिया।  मौके पर जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का जो सपना देखा था उसे पूरा करना हम सबका कर्तव्य है। शौर्य दिवस पर उपस्थित ार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय प्रभारी रघुवंश मणि व संचालन जिलामंत्री धनंजय शर्मा ने किया। इस दौरान बृजेश पांडे, चन्द्र प्रकाश पटेल, संजय शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, उमेश पटेल, राजू कुमार, सेतभान सिंह, राजू कुमार गुप्ता, कमलेश गुप्ता, विनय यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें