फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीबी मरीजों को पोषण सहायता स्पर्श पोर्टल से होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी टीबी मरीजों का स्पर्श पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा विवरण
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में टीबी (क्षय) रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब टीबी रोगियों को पोषण के लिए मिलने वाली धनराशि का भुगतान स्पर्श पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सभी टीबी मरीजों का नाम स्पर्श पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, टीबी मरीजों के इलाज, पोषण सहायता भुगतान और उपचार की प्रगति की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि पात्र लाभार्थियों को समय पर और बिना किसी बाधा के सहायता राशि मिल सके। वर्ष 2025 तक जिले में कुल 5940 टीबी मरीजों की पहचान की गई थी। इनमें से वर्तमान में करीब 3200 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों को केंद्र सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली पोषण सहायता राशि सीधे स्पर्श पोर्टल के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पोर्टल के माध्यम से मरीज का पंजीकरण, उपचार की स्थिति, दवा सेवन की जानकारी और भुगतान का पूरा विवरण एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही स्पर्श पोर्टल के जरिए मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इलाज के दौरान यदि कोई मरीज बीच में दवा छोड़ता है या फॉलोअप में लापरवाही करता है, तो संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को तुरंत जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
पोषण सहायता टीबी मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभाती है। स्पर्श पोर्टल से भुगतान सुनिश्चित होने पर मरीजों को समय पर पोषण सहायता मिलेगी, जिससे उनका उपचार अधिक प्रभावी होगा।
-डॉ. नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें