फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या घटी, सोनौली बॉर्डर पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
सोनौली सीमा पर पर्यटक गतिविधियां प्रभावित, होटल-बस और टैक्सी कारोबारियों में मायूसी।
विज्ञापन
सोनौली सीमा पर पर्यटक गतिविधियां प्रभावित, होटल-बस और टैक्सी कारोबारियों में मायूसी
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ के कारण तबाही की वजह से पर्यटकों में दहशत का माहौल है। नेपाल से लगातार सामने आ रही भयावह तस्वीरों का असर पर्यटन कारोबार पर भी दिखने लगा है। नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आने है और सोनौली सीमा पर सन्नाटा पसरा है।

सोनौली सीमा के रास्ते प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक काठमांडो, पोखरा, लुंबिनी सहित नेपाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए जाते हैं। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बृहस्पतिवार से पर्यटकों की आवाजाही में कमी देखने को मिली। शुक्रवार सुबह सोनौली स्थित बेलहिया भंसार कार्यालय और टूरिस्ट कार्यालय के आसपास सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन




इसका सीधा असर सोनौली के पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है। होटल संचालक, टूर ऑपरेटर, बस और टैक्सी चालक तथा अन्य छोटे कारोबारी पर्यटकों की संख्या कम होने से चिंतित नजर आ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि यदि नेपाल की स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में पर्यटन से जुड़े हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन




व्यवसायियों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि नेपाल में हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा। सीमा क्षेत्र के होटल, वाहन और पर्यटन कारोबार का बड़ा हिस्सा नेपाल आने-जाने वाले पर्यटकों पर निर्भर है। ऐसे में पर्यटकों की आवाजाही में आई कमी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पर्यटक पहुंचे हैं लेकिन पोखरा और काठमांडो के लिए आज भी पर्यटक नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें