जीरो पावर्टी के चिह्नित परिवार किए जा रहे संतृप्त
महराजगंज। पंचायतीराज विभाग की जीरो पावर्टी योजना जनपद में सफलता की तरफ अग्रसर है। वित्तीय सत्र 2023-24 की इस योजना के तहत पूरे जनपद में 22,050 परिवार गरीबी रेखा के नीचे चिह्नित हुए।
2024-25 व 2025-26 तक कुल 17,000 परिवार संतृप्त किए जा चुके हैं। इन्हें आवास से लेकर कुल आठ विभागों की योजनाओं से संतृप्त किया गया। नए वित्तीय सत्र में अब शेष चिह्नित 5050 परिवारों की एक-एक महिला को एसएचजी (राष्ट्रीय आजीविका मिशन) से जोड़कर सशक्त बनाएगा। नए वित्तीय वर्ष शुरू होने से विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
जीरो पावर्टी के तहत अब त क ग्रामीण विकास, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, और श्रम विभाग मुख्य जल जीवन मिशन से संतृप्त किया गया। शेष बचे परिवारों के लिए अब एनआरएलएम भी जुड़ा है। अब जीरो पावर्टी में शेष परिवार इससे भी लाभांवित होंगे।
वर्जन
जनपद के 5050 परिवार जीरो पावर्टी में संतृप्त होने से शेष बचे हैं। इन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
-मो. जाकिर, उपायुक्त एनआरएलएम
-
जीरो पावर्टी योजना सरकार की ऐसी योजना जो गरीब परिवारों को मुख्य धारा में लाने के लिए दो वर्ष पहले शुरू हुआ। 882 ग्राम पंचायतों से 25-25 परिवार चिह्नितकर उन्हें विभिन्न योजनाओं के जरिये संतृप्त किया जा रहा। इस बार इसमें एनआरएलएम को भी जोड़ा जाएगा।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ