भिटौली। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत आयोजित एनपीआरसी स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर की दौड़ में जड़ार के अमित और आफरीन ने दो-दो स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। सौहरौना तिवारी के अरुण और रामपुर खुर्द की कृति भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में अव्वल रहे।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सौहरौना तिवारी के अरुण प्रथम और जड़ार के अनूप द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में जड़ार के अमित ने पहला और सौहरौना के आशीष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी अमित प्रथम रहे, जबकि टेढ़वा के अमन द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रामपुर खुर्द की कृति प्रथम और जड़ार की आफरीन द्वितीय रहीं। 100 और 200 मीटर दौड़ में आफरीन ने पहला, जबकि रामपुर खुर्द की प्रीति ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजमंदिर के रोशन प्रथम और जड़ार के आकाश द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में राजमंदिर के विनय ने पहला और सौहरौना के प्रिंस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में जड़ार की साजिया प्रथम तथा मुडिला चौधरी की अंशिका द्वितीय रहीं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल में आशुतोष बालियान, रामनिवास, संदीप शर्मा और अजित प्रताप सिंह शामिल रहे।
आयोजन में नोडल शिक्षक नागेंद्र चौहान सहित रामेश्वर मौर्य, वीरेंद्र भारती, राहुल पटेल, आशुतोष पटेल, तेज प्रताप सिंह, गोविंद बर्नवाल, संत कुमार, शम्स तबरेज, यास्मीन जहां, बालकरन, अविनाश चौधरी, अखिलेश कुमार और बबिता सहानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।