फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज से पडरौना के लिए रोडवेज सेवा शुरू, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद मुख्यालय से पडरौना के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिली है। महराजगंज डिपो से पडरौना के लिए नई बस सेवा के संचालन से अब यात्रियों को समय पर बस और सीट दोनों मिल सकेगी।
विज्ञापन

महराजगंज मुख्यालय होकर पडरौना के लिए केवल सिद्धार्थनगर डिपो की बस संचालित होती थी। इस बस में यात्रियों का अत्यधिक दबाव रहता था। सुबह के समय महराजगंज से पडरौना जाने वाले छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को भीड़ के कारण खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती थी। कई बार बस फुल होने से यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ रहा था। महराजगंज डिपो की अपनी बस सेवा शुरू होने के बाद अब इस रूट पर दो बसों का विकल्प मिल गया है। इससे यात्रियों के बीच बसों का दबाव कम होगा और यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें