फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब मंडल जीतने उतरेंगे बेसिक के नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
11 से 13 नवंबर तक देवरिया में मंडलीय स्पर्धा
विज्ञापन

बीईओ संग प्रस्थान करेंगे जिले से परिषदीय प्रतिभागी
महराजगंज। बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा का जनपदीय आयोजन समाप्त होने के बाद अब मंडलीय स्पर्धा की तैयारी बेसिक के नौनिहालों ने तेज की है। क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षकों के निर्देशन में वह सुबह-शाम मैदान में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। मंडलीय स्पर्धा 11 से 13 नवंबर के बीच देवरिया के शाही स्मारक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतिभाग के लिए जनपदीय टीम खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल शिक्षकों के साथ 10 नवंबर को रवाना होगी।
बीएसए ने सभी बीईओ से मंडलीय स्पर्धा के खिलाड़ियों की सूची दो प्रतियों में सोमवार तक हर हाल में देने के लिए निर्देशित किया है। छत्रपति शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन पूर्ण हो चुका है। विजेता खिलाड़ी मंडल स्तर के लिए तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को सीआरसी सदर में क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक के नेतृत्व में मंडलीय खेल में जाने वाले बच्चे अभ्यास करते दिखे। व्यायाम शिक्षक ने बताया मंडलीय स्पर्धा खेलने का उत्साह बच्चों में दिख रहा है। वह खेल बारीकी जानने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनाथ देवरिया कंपोजिट में रुकने का प्रबंध
सदर बीईओ अंकिता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के क्रीड़ा प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था रामनाथ देवरिया कंपोजिट में की गई है। यहां 10 से 17 नवंबर तक बीईओ बरहज की देखरेख में जनपद के प्रतिभागी रहेंगे।

खंड शिक्षा अधिकारियों से मंडलीय स्पर्धा में जाने वाले विद्यार्थियों की सूची दो प्रति में मांगी गई है। मंगलवार को जिले से टीम जाएगी।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें