फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 511 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नाेटिस

Sat, 26 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए 511 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने यह कार्यवाही की है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैकर एप के जरिए लाभार्थियों का ई केवाईसी और फेस रेकग्निशन कार्य बेहद धीमी गति से होने के कारण जिला कार्यक्रम अधिकारी नाराज थे। उन केंद्रों की कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया गया है, जहां प्रगति 65 प्रतिशत से भी कम है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि धानी में 9, बृजमनगंज में 46, सिसवा में 56, घुघुली में 50, लक्ष्मीपुर में 52, शहर में 13, निचलौल में 23, मिठौरा में 58, नौतनवा में 31, पनियरा में 44, परतावल में 30, फरेंदा में 41 और सदर में 58 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं का 100 प्रतिशत ई-केवाईसी और फेस रेकग्निशन अनिवार्य किया है, ताकि टेक होम राशन योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों को मिले।
विज्ञापन

इसकी अंतिम तिथि पहले 1 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पोषण की धनराशि केवल उन लाभार्थियों के लिए जारी होगी, जिनका ई-केवाईसी और फेस रेकग्निशन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें