फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब मनमाने रूट पर नहीं चला सकेंगे ई-रिक्शा

Mon, 13 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरवरी से मनमाने रूट पर चालक ई-रिक्शा नहीं ले जा सकेंगे। एआरटीओ और यातायात पुलिस कर्मी सड़क सुरक्षा माह में चालकों को रूट के लिए जागरूक कर रहे हैं। अगले माह से सख्ती बरतेंगे।
विज्ञापन

जिले में 5000 ई-रिक्शा चालकों का रिकॉर्ड परिवहन विभाग के पास है। इसमें से लगभग 2000 जिला मुख्यालय पर संचालित हैं। अब तक चालक जिस रूट पर मन होता चल पड़ते थे और इनका किराया भी तय नहीं था। नो पार्किंग जोन जैसे एसबीआई, जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टेशन के पास पार्किंग के चलते भी परेशानी होती थी, लेकिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जिला मुख्यालय के ई-रिक्शा चालकों को नंबरिंग में विभाजित करेगी।
किस रूट पर कौन से नंबर का ई-रिक्शा जाएगा इसका निर्धारण कर रिपोर्ट बनाएगी। इसमें दूरी के अनुसार किराए का भी उल्लेख होगा। ई-रिक्शा अगर निर्धारित रूठ से इतर जाता है तो सिर्फ बुकिंग में जाएगा, लेकिन उस रूट पर सवारी नहीं बैठा सकेंगे। इसके साथ ही नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर भी लगाम लगेगी। अगर नियमों का उल्लंघन होता है तो 1000 या इससे अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें