फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब बिटिया के जन्म पर बजेगी बधाई...होगा पौधरोपण

Tue, 01 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अब मनरेगा श्रमिक या गांव के किसी घर में बिटिया का जन्म होता है तो उस घर में बधाई बजेगी। साथ ही बिटिया के नाम पर पांच पौधे भी रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

पौधों की उपलब्धता ग्राम पंचायतों को मनरेगा से करना होगा। इसके लिए पौधशाला से करार खंड विकास कार्यालयों के माध्यम से होगा जहां से निशुल्क पौधे ग्रामीणों और श्रमिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक वित्तीय सत्र में पौधशाला का भुगतान मनरेगा प्रस्ताव से किया जाएगा। इसे प्रभावी करने के लिए उपायुक्त मनरेगा की तरफ से सभी खंड विकास अधिकारियों और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी किए गए हैं।
एक वृक्ष 100 पुत्र समान का स्लोगन मनरेगा बदलने जा रहा है। अब एक पुत्री दो कुल उत्थान का नारा बुलंद किया जाएगा। ग्राम पंचायत अथवा मनरेगा श्रमिकों के घर बेटी के जन्म लेने पर पांच पौधे न सिर्फ रोपे जाएंगे बल्कि इन पौधों के संरक्षण व देखरेख की जिम्मेदारी भी मनरेगा की होगी। यह पौधे गांव की नहर के किनारे, तालाबों के पास, पशुचर, गोशाला, स्कूल, खेल मैदान पंचायत भवन, मुख्य मार्गों के किनारे रोपे जा सकेंगे।
विज्ञापन

पौधों की उपलब्धता ब्लाॅक कार्यालयों को करनी होगी, जिसके लिए वह अपने क्षेत्र की पौधशाला से अनुबंध करेंगे और वित्तीय सत्र की समाप्ति से पूर्व पौधशाला से दिए गए संख्या के आधार पर प्रस्ताव देकर मनरेगा से भुगतान कराएंगे। एक अप्रैल से इसे प्रभावी करने का आदेश सभी बीडीओ को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



मनरेगा से एक सार्थक सामाजिक पहल शुरू की जा रही है। इसमें बिटिया के जन्म पर पांच पौधे ग्रामीण मनरेगा श्रमिकों के साथ रोकेंगे। संरक्षण व रखरखाव मनरेगा से होगा। यह पर्यावरण सुरक्षा के साथ स्त्री-पुरुष अनुपात सामंजस्य के लिए भी कारगर पहल साबित होगी।

-करुणाकर अदीब, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें