फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आर-पार लड़ेंगे डिप्लोमा इंजीनियर

Fri, 05 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के लोग बृहस्पतिवार से मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर डटे रहे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। सदस्यों ने 17 फरवरी को लखनऊ में धरने की बात कही है।
विज्ञापन


डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस बार हम सब अपने मांगों के समर्थन में सब कुछ दांव पर लगाया है। शासन को हमारी मांगों के परिप्रेक्ष्य में जीओ जारी करना ही पड़ेगा। अपील की है कि संघ के लोग 17 फरवरी को लखनऊ में उपस्थिति दर्ज कराएं।

सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि उपरोक्त मांगों के समर्थन में हम आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने जूनियर इंजीनियर्स के वेतनमान के लिए सभी को मतभेदों को भुलाकर एकजुटता बनाने की अपील की।
विज्ञापन


इस दौरान लोक निर्माण विभाग के महासंघ के जिलाध्यक्ष  सिंह, सिंचाई विभाग के अशोक प्रसाद, संजय कुमार मौर्य, विद्युत विभाग के संजय मणि, जवाहर लाल, जीतन यादव, अरुणाकर, संजय कुमार मौर्या आदि सदस्यों ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें