नौतनवा। उपनिबंधक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग को लेकर नौतनवा तहसील में 16 दिन से धरने पर बैठे किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने अगले सप्ताह से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को किसान नेता नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रथम चरण में 46 और द्वितीय चरण में 16 दिनों से लगातार धरना जारी रखने, स्टांप एवं पंजीयन मंत्री व जिलाधिकारी समेत विभिन्न अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी आज तक उपनिबंधक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो धरना को हल्के में लेने का ही प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कथनी और करनी को देखते हुए वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अगले सप्ताह से धरना को आमरण अनशन के रूप में तब्दील कर आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी भी अधिकारियों को दे दी गई है। संवाद