फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब 44 डिग्री तापमान

Thu, 30 May 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर चलने वालों को हो रही है भारी असुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम का मिजाज बुधवार को फिर और गर्म हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहा। स्थिति यह रही कि सुबह से ही लोग घरों से निकलने में कतराने लगे। मजबूरी में लोग निकलने भी वह पूरी सतर्कता बरतते रहे।
विज्ञापन

मौसम की तल्खी हर रोज बढ़ती जा रही है। धूप इस कदर चटख हो रही है कि लोग सुबह 8 बजे के बाद बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे। बुधवार सुबह छह बजे से ही उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। 5:30 पर धूप निकल आई जो इतनी तेज थी कि लोग परेशान हो उठे। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। सड़क पर निकलने वाली महिलाएं जाते की ओट में चेहरा बांधे हुए दिखीं। वहीं पुरुष पैदल अथवा बाइक से आते-जाते समय हैंडपंप के पानी से चेहरा धुलते और सिर को पानी से भिगोते देखें गए। हवा न चलने के कारण घर में रहने वाले लोग उमस से जूझते नजर आए। खिड़की दरवाजा खोलने पर भी उन्हें शीतल बयार मयस्सर नहीं हुई। बच्चे पूरे दिन घर में ही दुबके रहे और शाम होने का इंतजार करते रहे। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष ने कहा कि अभी तापमान और बढ़ेगा। किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें