फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अतिक्रमण हटाने के लिए 30 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी के भू-स्वामियों को एनएच 730 एस चौड़ीकरण को लेकर एनएच द्वारा सड़क के किनारे बसे दुकानदार व मकान स्वामियों को नोटिस दिया गया। 15 दिन के अंदर अतिक्रमण की जद में आ रहे घरों, दुकानों को तोड़ने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज से ठूठीबारी तक बन रहे एनएच-730 एस पर अतिक्रमण हटाने के लिए सक्षम प्राधिकारी उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी द्वारा 30 लोगों को भूमि अधिग्रहण को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया। प्रभावित मकान स्वामियों को 15 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर नोटिस का पालन नहीं किया गया तो सक्षम मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की सहायता से बिना कोई सूचना के निर्माण को ध्वस्त करा कर सड़क की खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें