फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चों की कम उपस्थिति पर तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस

Thu, 28 Nov 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर विजय प्रकाश चौधरी ने बुधवार को नेता सुरहुरवा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नेता खास टोले पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदू वर्मा, नर्बदा शर्मा एवं मंजू देवी केंद्र पर मौजूद मिलीं, लेकिन बच्चों की उपस्थिति बहुत कम थी। इस पर सीडीपीओ ने कार्यकर्ताओं से बच्चों के न आने का कारण पूछा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों आंगनबाड़ी कार्यककर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सीडीपीओ विजय प्रकाश चौधरी ने बताया कि तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ड्रेस नहीं पहना था, जिन्हें ड्रेस पहनकर केंद्र पर आने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बांसपार बैजौली में बन रहे आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भवन की छत लग गई है। प्लास्टर एवं रंगाई-पोताई के बाद केंद्र संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें