फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हैंडपंपों की रिबोर व मरम्मत में धांधली के मामले में सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक खंड विकास अधिकारी ने सचिव को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर मांगा जवाब
विज्ञापन

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोजरी में हैंडपंपों के रिबोर और मरम्मत में वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। बीडीओ के निर्देश कर सहायक खंड विकास अधिकारी के जांच में इसका खुलासा हुआ। पूरे प्रकरण में सहायक खंड विकास अधिकारी ने आगे की कार्रवाई के लिए मंगलवार को संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में एक सप्ताह के अंदर साक्ष्यों के साथ सटीक जवाब कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। इस कार्रवाई के बाद विकास कार्यों के नाम पर धांधली करने वाले अन्य जिम्मेदारों को भी कार्रवाई की डर सताने लगा है। सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 7 दिसंबर को ''हैंडपंपों पर 2.17 लाख रुपये खर्च, फिर भी नहीं बुझ रही लोगों की प्यास'' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। मामले में खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन

जांच में विभागीय पोर्टल से पता चला कि गांव मोजरी में छह इंडिया मार्का हैंडपंप की रिबोर और दो हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर 20 जुलाई 2025 को चार बिल पर कुल 2.17 लाख रुपये भुगतान एमएस जय मां दुर्गा ऑल सप्लायर पर किया गया है। सामने आया कि इनमें से कुछ हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं है। क्योंकि रिबोर के बाद भी हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। जबकि सरकारी विद्यालय में लगे हैंडपंप बंद हो चुका है।
विज्ञापन

सहायक खंड विकास अधिकारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए ग्राम सचिव अवधेश पटेल को नोटिस जारी किया गया है। सचिव से एक सप्ताह के अंदर पूरे साक्ष्यों के साथ कार्यालय में सटीक जवाब उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दी गई है। अगर निर्धारित समय के अंदर सचिव की ओर से नोटिस का जवाब नहीं मिलेगा तो दोषी मानते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें